संवाद चलना चाहिए - अंजना संधीर

Anjana Sandhirअंजना संधीर1 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

 
तुम एक ग्लोबल पर्सन हो
वापस जा कर बस गई हो
पूर्वी देश भारत में फ़िर से
लेकिन तुम्हारी विचार धारा
अब भी यहाँ बसी है , ऐसे नहीं छोड सकतीं तुम हमें...
बहुत याद आती है तुम्हारी...

ढलती हुई शाम के देश से
उगते हुए सूरज के देश में , सुबह- सवेरे
सात समुन्दरों को पार करती
आवाज ने अपनेपन में लपेट लिया।

अमरीका और भारत में दूरी
कहाँ है!
ईश्वर कहाँ है, उसके विचार ही चलते हैं सर्वत्र
आदमी को आदमी की तलाश होनी चाहिए
ईश्वर तो मिल ही जायेंगे

ग्लोबल पर्सन में बदल गई
ग्लोबल वूमेन।
झूल गई झूले में स्मृतियाँ
मिठास बातों की, जज्बातों की
घोल गई मिश्री
मैं यहाँ रहूँ, वहाँ रहूँ, क्या फ़र्क पड़ता है?

फ़र्क पड़ता है कर्म का
स्वभाव का , मेलमिलाप का, अपेक्षा का
रिश्तों का, संवाद का

संवाद चलना ही जीवन है
यहाँ रहो या वहाँ
संवाद चलना चाहिए।
Anjana Sandhir
About the poet

Anjana Sandhir अंजना संधीर

जन्म :1 सितंबर 1960, रुड़की (उत्‍तराखंड) भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता कविता संग्रह : तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो, धूप छाँव और आँगन, बारिशों का मौसम सम्मान : गुजरात उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार, गुजरात हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार, तुलसी सम्मान, अदिति साहित्य…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like