मुझ पे हर ज़ुल्म रवा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

7 min read · 12.4K reads

मुझ पे हर ज़ुल्म रवा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ
मुझ को अपने से जुदा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

मैं कि मसलबू हूं दे मुझ को भी ज़ालिम का ख़िताब
सुन्नत-ए-ईसा जिला रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

मेरे घर में है जो ग़ासिब तो निकालूं कि नहीं
मुझ पे इल्ज़ाम-ए-जफ़ा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

तेरे मक़तूल पे सरगर्म हैं सारे मुन्सिफ़
मेरी लाशों को उठा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

गर्म आहों पे है इल्ज़ाम कि हूँ शोला नफ़स
मुझ को फूंकों से बुझा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

क्यों सहीफ़ों में लिखा है कि मिलेगा इन्साफ़
लफ़्ज़- ओ-मानी न जुदा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

तेरी ज़म्बील में हर चाल पुरानी है रक़ीब
मुझ को अपनों से लड़ा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

अपने वरसे से तेरा क़ब्ज़ा हटाना है हरीस
नाम दहशत कि बला रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

मैं ने आंखों में जला रखा है आज़ादी का तेल
मत अंधेरों से डरा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

गर मेरा हक़ न मिलेगा तो बिगड़ जायेगी बात
अपने पहलू से लगा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

करबला रख के हथेली पे चला हूं घर से
बैअत-ए-ज़ुल्म हटा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

जब ज़मीनों में जड़े हैं तो किधर जाऊंगा
मेरी शाख़ें न कटा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

अद्ल की मिट्टी में उगते नहीं दहशत के बबूल
अपनी मिट्टी को सफ़ा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ

बन्द आँखों से सियहरू नज़र आयेगा ‘अनीस’
चश्म-ए-बीना को खुला रख कि मैं जो हूँ सो हूँ
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads