ख़ून सस्ता है मगर यूँ न पिया जाये मुझे - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

ख़ून सस्ता है मगर यूं न पिया जाये मुझे
ज़हर जब फैले तो फ़ासिद न कहा जाये मुझे

पेश है चाय जो चाहे पिये गर-ए-दिल-ए-सब्ज़
जो नहीं चाहता वह ज़हर पिला जाये मुझे

कार में इतनी जगह थी मैं समा सकता था
क्यों यह साहब को लगा छोड़ दिया जाये मुझे

फ़ील-ए-बदमस्त की मानिन्द गुज़रने वाले!
कहीं चियूंटी तेरी मय्यत न दिखा जाये मुझे

तख्त के गिर्द मैं करता रहा जिस तरह तवाफ़
उन मनासिक पे ही हाजी न कहा जाये मुझे

सब चराग़ों की हिफ़ाज़त के लिए जलता हूँ
नहीं मन्ज़र अँधेरों में रखा जाये मुझे

यूँ ही हिजयान में बकता हूं मैं इन्साफ! इन्साफ!
कुछ कहा जाये न मुझ से न सुना जाये मुझे
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads