सिक्त होने की कविता

अनिर्वाण रायचौधुरीअनिर्वाण रायचौधुरी

1 min read · 12.4K reads

मेघ का महीना आने पर बारिश से सराबोर

आदि-उल्लास सहित ऋतुमती होती है प्रकृति—

घास के फूल की आड़ में पहली बार गाभिन होती है हरियाली—

काम-पीड़ित शुष्क पत्थर भी ओढ़ लेता है काई की चादर

मनुष्य चला जाता है चहारदीवारी के भीतर...

किसी का आँगन भीगता है, किसी का घर

किसी की खिड़की, किसी का बिस्तर,

किसी का कुर्ता, कपड़ा, सर

भीगता है मेरा अहं, मेरा मन

मेरी कविता की दूसरी कॉपी...

अनिर्वाण रायचौधुरी
About the poet

अनिर्वाण रायचौधुरी

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like