मर चुकी महक

अनिर्वाण रायचौधुरीअनिर्वाण रायचौधुरी

1 min read · 12.4K reads

अंकुर आने के दिन माँ कहती थी

मनुष्य मरने से नक्षत्र बन जाते हैं — प्यार

स्वप्न की पतंग के साथ अब रातें निद्रारहित...

छत की प्राचीर गुम। नक्षत्रों में

इक्का, दुक्का...

उदासी के झरने में अब भीगता नहीं तकिया

पानी ढूँढ़ता पक्षी अब मेघ से भीगी किसी दुनिया में

स्मृति की संध्यामणि बन चुकी है सूरजमुखी

इतने दिनों के सारे शव सचमुच नंगे

दरअसल नक्षत्रों के शरीर पर

मृतकों की महक अंकित नहीं रहती...

अनिर्वाण रायचौधुरी
About the poet

अनिर्वाण रायचौधुरी

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like