बड़ी- बी और अली मियाँ-3 - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

अली मियाँ::

सीढियों पर चिड़िया के पंख
सूखी हड्डियाँ
लम्बी तानें

इस कदर निश्चल
जैसे
अली मियाँ आने को है

अपनी पतंग पर इन सबको
जगह देने को है

फिर सूखे तालाब में
उड़ाएंगे पतंग

और खुद कट जाएँगे
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like