अभी शाम होना बाक़ी है

अनिल कुमार सिंहअनिल कुमार सिंह25 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

पश्चिम के आसमान का सोना पिघल रहा है

अप्रैल की इस चटख शाम में

धूप अपने आँचल को समेटती

पूरब की ओर जा रही है

एक विस्तृत छाया है जो

अपने आगोश में लिए जा रही है सब कुछ

यहाँ से वहाँ तक

अभी शाम होना बाक़ी है

अभी पृथ्वी का अंधकार में डूबना बाक़ी है

अभी अखिल का आँख खोलना बाक़ी है।

अनिल कुमार सिंह
About the poet

अनिल कुमार सिंह

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like