खोया-पाया

अनिल कुमार सिंहअनिल कुमार सिंह25 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

जिसे छोड़कर भागा था

उसे खोकर लौटता है सिद्धार्थ

राजपथ पर उसे जाते हुए तो देखो

अपने तार-तार वस्त्रों में

लड़खड़ाते क़दमों

समय ने झुका दी है उसकी कमर

जरा ने घेर लिया है

उसकी आत्मा तक को

किसी बिम्बिसार का

सेनापति तक बनने के

लायक़ नहीं रहा युवराज।

अनिल कुमार सिंह
About the poet

अनिल कुमार सिंह

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like