वसन्त की रात-2 - अनिल जनविजय

अनिल जनविजयअनिल जनविजय28 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads


चित्रा जौहरी के लिए

दिन वसन्त के आए फिर से आई वसन्त की रात
इतने बरस बाद भी, चित्रा! तू है मेरे साथ
पढ़ते थे तब साथ-साथ हम, लड़ते थे बिन बात
घूमा करते वन-प्रांतरों में डाल हाथ में हाथ

बदली तैर रही है नभ में झलक रहा है चांद
चित्रा! तेरी याद में मन है मेरा उदास
देखूंगा, देखूंगा, मैं तुझे फिर एक बार
मरते हुए कवि को, चित्रा! अब भी है यह आस
अनिल जनविजय
About the poet

अनिल जनविजय

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like