आओ करें आनंद-केलि
मेरे जीवन की सहेली
विकल-विहग तेरे उरोज
कंपित-आकुल दोनों सरोज
हहराता चेतन-सागर
तॄष्णा में डूबा है स्वर
व्यग्र-विह्वल चंचल-चेहरा
दॄग छाया मादक घेरा
व्याकुल अधर तपता शरीर
प्रणय पागल मन है अधीर
लगे मुझे तू अलबेली
मेरे जीवन की सहेली
मंद-मॄदु उल्लास तेरा
लालसी परिहास मेरा
गरल अनल रक्तिम कपोल
राग मर्दन रति हिल्लोल
सातवें सोपान पर हम
काम के उत्तान पर हम
झर झराझर झरा पंचम
तॄष्णा-तॄप्ति का संगम
थी अनोखी अनुराग खेलि
मेरे जीवन की सहेली








