अहमदाबाद

अनिल जनविजयअनिल जनविजय28 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

इस शहर में

फिर से कोई हादसा

हुआ होगा

नहीं तो

इतना ख़ामोश

और वीरान

क्यों पड़ा है यह

आदमी से

आदमी का

भरोसा उठ गया होगा

नहीं तो

इतना बेज़ुबाँ

और बेमज़ा

क्यों हुआ है यह

अनिल जनविजय
About the poet

अनिल जनविजय

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like