चीख़ के पार - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

5 min read · 12.4K reads

तुम चीख़ोगे और चिल्लाओगे
कि इसके सिवा तुम
कर ही क्या सकते हो,
और कुछ कर भी सकते हो
तो बस इतना ही
अपने दोस्तों के बीच
गुस्सा सको
और अपनी कमज़ोरियों को
सिद्धान्तों और आदर्शों का
जामा पहनाओ;

कि यही वह जगह है
जहाँ लात मार देने से
तुम भुसभुसी दीवार की तरह
भहराकर गिर पड़ोगे
लेकिन आश्वस्त रहो
कि इस ख़तरे से
अभी तुम दूर हो
कि तुम्हें लात मारने वाले भी
तुम्हारी ही कमज़ोरी के शिकार हैं
कि तुम भी
उन्हीं बुद्धिमान जनखों के अन्तरराष्ट्रीय तबेले
के सदस्य हो ।

ऐसा हो सकता है
और है भी ऐसा
कि एक समय ऐसा आएगा
कि एकाएक तुम्हें
लगने लगे
कि वे तमाम चीज़े
जिनसे तुमने अपनी आस्थाओं
के ड्राइँग-रूम को सजाया था
अचानक ही आउट-डेटेड हो गई हैं
जो तमाम दूसरे घरों से कब का
उठाकर कूड़ेदानों में डाला जा चुका है,

हो सकता है तब
तुम फिर चीख़ोगे, चिल्लाओगे
और धूमिल के अनुसार
अपने ही घूसे पर गिर पड़ोगे ।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads