हिंदू की हिंदुस्तानी - अनवर ईरज

अनवर ईरजअनवर ईरज

2 min read · 12.4K reads

हमसे सवाल करने वालो
कि हम पहले
मुसलमान है या हिंदुस्तानी
अब तुम्हारे
इम्तेहान की घड़ी आ गई है
कि तुम पहले
हिन्दू हो या हिन्दुस्तानी
एक तरफ़
तुम्हारी संसद है
और दूसरी तरफ़
धर्म संसद
तुम्हारा इन्तख़ाब ही
तुम्हारा
जवाब होगा
हमारा इन्तख़ाब
दुनिया जानती है
अनवर ईरज
About the poet

अनवर ईरज

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like