एक बार ही सही - अनवर ईरज

अनवर ईरजअनवर ईरज

2 min read · 12.3K reads

वो
बार-बार
बोल रहा है
और ज़हर उगल रहा है

वो
बार-बार
बोल रहा है
ग़लत और झूठ
बोल रहा है

क्या हम इतने
ग़ैर जानिबदार
सैक्यूलर
और मस्लेहात पसंद हो गए हैं
कि बार-बार नहीं तो कम से कम
हमें एक बार ही सही
सच तो बोलना चाहिए
अनवर ईरज
About the poet

अनवर ईरज

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like