रथ-यात्रा - अनवर ईरज

अनवर ईरजअनवर ईरज

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारी
रथ यात्रा के ठीक पीछे ही पीछे
हिन्दुस्तान भी
विनाश-यात्रा पे
निकल पड़ा है
तुम्हारी
यात्रा तो ख़त्म हुई
और तुम
अपने घर लौट आए
लेकिन
उसकी यात्रा
कब ख़त्म होगी
और वो कब
अपने घर लौटेगा
मालूम नहीं
उसके लिए प्रार्थना
तुम भी करना
कि उसकी यात्रा
मंगलमय हो
और वो
सही-सलामत
अपनी यात्रा से
अपने घर
लौट आए
अनवर ईरज
About the poet

अनवर ईरज

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like