राम सेवक - अनवर ईरज

अनवर ईरजअनवर ईरज

2 min read · 12.3K reads

यक़ीन जानो
तुम
राम सेवक नहीं थे जब
तो ऐसे नहीं थे
राम सेवा तो नफ़रत
बढ़ाती नहीं
राम सेवा तो हत्या
कराती नहीं
राम सेवा
दरिंदा बनाती नहीं
तेरा
राम सेवक का दावा
बहुत खोखला है
ओ
रावण के सैनिक
मुखौटा हटाओ
ज़माने को अपना मकरूह
चेहरा दिखाओ
अनवर ईरज
About the poet

अनवर ईरज

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like