जो तिरे आस्ताँ के मारे हैं

अनन्या राय पराशरअनन्या राय पराशर11 Jul 1998

1 min read · 12.4K reads

जो तिरे आस्ताँ के मारे हैं

अस्ल में कहकशाँ के मारे हैं

लोग मिलते हैं फूल खिलते हैं

और हम तुम ख़िज़ाँ के मारे हैं

कुछ हैं जिन को ज़मीं ने तोड़ा है

और कुछ आसमाँ के मारे हैं

बात अहल-ए-ज़बाँ की मत करिए

ये तो सारे ज़बाँ के मारे हैं

ग़म है हम को भी बेवफ़ाई का

हम भी इक मेहरबाँ के मारे हैं

हीर राँझा कि लैला मजनूँ हों

ये तो बस दास्ताँ के मारे हैं

अब तो इतना यक़ीन है हम को

हम 'अनन्या' के मारे हैं

अनन्या राय पराशर
About the poet

अनन्या राय पराशर

मूल नाम : अनन्या पांडेय जन्म : 11 Jul 1998 | संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like