दुनिया है ये किसी का न इस में - मुल्ला

आनंद नारायण मुल्लाआनंद नारायण मुल्ला

4 min read · 12.4K reads

दुनिया है ये किसी का न इस में क़ुसूर था
दो दोस्तों का मिल के बिछड़ना ज़रूर था

उस के करम पे शक तुझे ज़ाहिद ज़रूर था
वरना तेरा क़ुसूर न करना क़ुसूर था

तुम दूर जब तलक थे तो नग़मा भी था फ़ुग़ाँ
तुम पास आ गए तो अलम भी सुरूर था

इस इक नज़र के बज़्म में क़िस्से बने हज़ार
उतना समझ सका जिसे जितना शुऊर था

इक दर्स थी किसी की ये फ़न-कारी-ए-निगाह
कोई न ज़द में था न कोई ज़द से दूर था

बस देखने ही में थीं निगाहें किसी की तल्ख़
शीरीं सा इक पयाम भी बैनस-सुतूर था

पीते तो हम ने शैख़ को देखा नहीं मगर
निकला जो मै-कदे से तो चेहरे पे नूर था

मुल्ला का मस्जिदों में तो हम ने सुना न नाम
ज़िक्र उस का मै-कदों में मगर दूर दूर था
आनंद नारायण मुल्ला
About the poet

आनंद नारायण मुल्ला

View profile & all 11 Poems / Stories

More from आनंद नारायण मुल्ला

  1. निगाहों दिल का अफसाना - आनंद नारायण मुल्ला

    निगाहों दिल का अफ़साना करीब-ए-इख्तिताम आया ।हमें अब इससे क्या आया शहर या वक्त-ए-शाम आया ।।

    12.4K reads
  2. सफ़-ए-अव्वाल से फ़क्त एक ही मयक्वार उठा - आनंद नारायण मुल्ला

    सफ़-ए-अव्वाल से फ़क्त एक ही मयक्वार उठा ।कितनी सुनासान है तेरी महफ़िल साकी ।।

    12.4K reads
  3. लहू का टीका - आनंद नारायण मुल्ला

    वतन फिर तुझको पैमाने-वफ़ा देने का वक़्त आयातिरे नामूस पर सब कुछ लुटा देने का वक़्त आया

    12.4K reads
  4. महात्‍मा गाँधी का क़त्‍ल - आनंद नारायण मुल्ला

    मश्रिक़ का दिया गुल होता है, मग्रिब पे सियाही छाती हैहर दिल सुन्न-सा हो जाता है, हर साँस की लौ थर्राती है

    12.4K reads
  5. भूले से भी लब पर सुख़न अपना - मुल्ला

    भूले से भी लब पर सुख़न अपना नहीं आताहाँ हाँ मुझे दुनिया में पनपना नहीं आता

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like