भूले से भी लब पर सुख़न अपना - मुल्ला

आनंद नारायण मुल्लाआनंद नारायण मुल्ला

4 min read · 12.3K reads

भूले से भी लब पर सुख़न अपना नहीं आता
हाँ हाँ मुझे दुनिया में पनपना नहीं आता

दिल को सर-ए-उल्फ़त भी है रुसवाई का डर भी
उस को अभी इस आँच में तपना नहीं आता

ये अश्क-ए-मुसलसल हैं महज़ अश्क-ए-मुसलसल
हाँ नाम तुम्हारा मुझे जपना नहीं आता

तुम अपने कलेजे पे ज़रा हाथ तो रक्खो
क्यूँ अब भी कहोगे के तड़पना नहीं आता

मै-ख़ाने में कुछ पी चुके कुछ जाम ब-कफ़ हैं
साग़र नहीं आता है तो अपना नहीं आता

ज़ाहिद से ख़ताओं में तो निकलूँगा न कुछ कम
हाँ मुझ को ख़ताओं पे पनपना नहीं आता

भूले थे उन्हीं के लिए दुनिया को कभी हम
अब याद जिन्हें नाम भी अपना नहीं आता

दुख जाता है जब दिल तो उबल पड़ते हैं आँसू
मुल्ला को दिखाने का तड़पना नहीं आता
आनंद नारायण मुल्ला
About the poet

आनंद नारायण मुल्ला

View profile & all 11 Poems / Stories

More from आनंद नारायण मुल्ला

  1. निगाहों दिल का अफसाना - आनंद नारायण मुल्ला

    निगाहों दिल का अफ़साना करीब-ए-इख्तिताम आया ।हमें अब इससे क्या आया शहर या वक्त-ए-शाम आया ।।

    12.4K reads
  2. सफ़-ए-अव्वाल से फ़क्त एक ही मयक्वार उठा - आनंद नारायण मुल्ला

    सफ़-ए-अव्वाल से फ़क्त एक ही मयक्वार उठा ।कितनी सुनासान है तेरी महफ़िल साकी ।।

    12.4K reads
  3. लहू का टीका - आनंद नारायण मुल्ला

    वतन फिर तुझको पैमाने-वफ़ा देने का वक़्त आयातिरे नामूस पर सब कुछ लुटा देने का वक़्त आया

    12.4K reads
  4. महात्‍मा गाँधी का क़त्‍ल - आनंद नारायण मुल्ला

    मश्रिक़ का दिया गुल होता है, मग्रिब पे सियाही छाती हैहर दिल सुन्न-सा हो जाता है, हर साँस की लौ थर्राती है

    12.4K reads
  5. दिल की दिल को ख़बर नहीं मिलती - मुल्ला

    दिल की दिल को ख़बर नहीं मिलतीजब नज़र से नज़र नहीं मिलती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी