दिल की दिल को ख़बर नहीं मिलती - मुल्ला

आनंद नारायण मुल्लाआनंद नारायण मुल्ला

2 min read · 12.4K reads

दिल की दिल को ख़बर नहीं मिलती
जब नज़र से नज़र नहीं मिलती

सहर आई है दिन की धूप लिए
अब नसीम-ए-सहर नहीं मिलती

दिल-ए-मासूम की वो पहली चोट
दोस्तों से नज़र नहीं मिलती

जितने लब उतने उस के अफ़साने
ख़बर-ए-मोतबर नहीं मिलती

है मक़ाम-ए-जुनूँ से होश की रह
सब को ये रह-गुज़र नहीं मिलती

नहीं मुल्ला पे उस फ़ुग़ाँ का असर
जिस में आह-ए-बशर नहीं मिलती
आनंद नारायण मुल्ला
About the poet

आनंद नारायण मुल्ला

View profile & all 11 Poems / Stories

More from आनंद नारायण मुल्ला

  1. निगाहों दिल का अफसाना - आनंद नारायण मुल्ला

    निगाहों दिल का अफ़साना करीब-ए-इख्तिताम आया ।हमें अब इससे क्या आया शहर या वक्त-ए-शाम आया ।।

    12.4K reads
  2. सफ़-ए-अव्वाल से फ़क्त एक ही मयक्वार उठा - आनंद नारायण मुल्ला

    सफ़-ए-अव्वाल से फ़क्त एक ही मयक्वार उठा ।कितनी सुनासान है तेरी महफ़िल साकी ।।

    12.4K reads
  3. लहू का टीका - आनंद नारायण मुल्ला

    वतन फिर तुझको पैमाने-वफ़ा देने का वक़्त आयातिरे नामूस पर सब कुछ लुटा देने का वक़्त आया

    12.4K reads
  4. महात्‍मा गाँधी का क़त्‍ल - आनंद नारायण मुल्ला

    मश्रिक़ का दिया गुल होता है, मग्रिब पे सियाही छाती हैहर दिल सुन्न-सा हो जाता है, हर साँस की लौ थर्राती है

    12.4K reads
  5. भूले से भी लब पर सुख़न अपना - मुल्ला

    भूले से भी लब पर सुख़न अपना नहीं आताहाँ हाँ मुझे दुनिया में पनपना नहीं आता

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like