इस नाज़ुक़ी से मुझको मिटाने का शुक्रिया - आनंद कुमार द्विवेदी

आनंद कुमार द्विवेदीआनंद कुमार द्विवेदी22 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

इस नाज़ुक़ी से मुझको मिटाने का शुक्रिया
क़तरे को समंदर से मिलाने का शुक्रिया

मेरे सुखन को अपनी महक़ से नवाज़ कर
यूँ आशिक़ी का फ़र्ज़ निभाने का शुक्रिया

रह रह के तेरी खुशबू उमर भर बनी रही
लोबान की तरह से जलाने का शुक्रिया

इक भूल कह के भूल ही जाना कमाल है
दस्तूर-ए-हुश्न खूब निभाने का शुक्रिया

आहों में कोई और हो राहों में कोई और
ये साथ है तो साथ में आने का शुक्रिया

दुनिया भी बाज़-वक्त बड़े काम की लगी
फ़ुरसत में आज सारे ज़माने का शुक्रिया

जितने थे कमासुत सभी शहरों में आ गए
इस मुल्क को ‘गावों का’ बताने का शुक्रिया

ना प्यार न सितम न सवालात न झगड़े
‘आनंद’ उन्हें याद न आने का शुक्रिया
आनंद कुमार द्विवेदी
About the poet

आनंद कुमार द्विवेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आनंद कुमार द्विवेदी

  1. फुर्सत में आज - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  2. जरिबो पावक मांहि - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  3. दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का था - आनंद कुमार द्विवेदी

    दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का थावरना तमाम उम्र तो मैं भी सफ़र का था

    12.4K reads
  4. आ ज़िंदगी तू आज मेरा कर हिसाब कर - आनंद कुमार द्विवेदी

    आ जिंदगी तू आज मेरा कर हिसाब करया हर जबाब दे मुझे या लाजबाब कर

    12.4K reads
  5. मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ - आनंद कुमार द्विवेदी

    मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ,जब भी किसी के प्यार में होती हैं लड़कियाँ.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like