फुर्सत में आज - आनंद कुमार द्विवेदी

आनंद कुमार द्विवेदीआनंद कुमार द्विवेदी22 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

घबराहट घुटन बहुत है
प्रीत पावना सावन दो
दो पूरा अपनापन दो
 
गुणा भाग की नगरी में
नहीं शेष कुछ गठरी में
सपने मुस्कान रहित से
तपते हैं दोपहरी में
सुलगी झुलसी रातों को
अब नींदों का चंदन दो
 
तुम रूठे तो जग रूठा
मौन हुआ गात अनूठा
छूट गया महका आँचल
दृश्य-दृश्य दर्पण झूठा
सुबक-सुबक चलतीं साँसे
औषध से आश्वासन दो
 
पीड़ा के संयोजन में
प्रेम यज्ञ आयोजन में
संवेदन भटकें राहें
शृंगारों के उपवन में
जहाँ मुस्कुराये थे हम
वो पहला-पहलापन दो
आनंद कुमार द्विवेदी
About the poet

आनंद कुमार द्विवेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आनंद कुमार द्विवेदी

  1. जरिबो पावक मांहि - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  2. दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का था - आनंद कुमार द्विवेदी

    दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का थावरना तमाम उम्र तो मैं भी सफ़र का था

    12.4K reads
  3. आ ज़िंदगी तू आज मेरा कर हिसाब कर - आनंद कुमार द्विवेदी

    आ जिंदगी तू आज मेरा कर हिसाब करया हर जबाब दे मुझे या लाजबाब कर

    12.4K reads
  4. मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ - आनंद कुमार द्विवेदी

    मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ,जब भी किसी के प्यार में होती हैं लड़कियाँ.

    12.4K reads
  5. इस नाज़ुक़ी से मुझको मिटाने का शुक्रिया - आनंद कुमार द्विवेदी

    इस नाज़ुक़ी से मुझको मिटाने का शुक्रियाक़तरे को समंदर से मिलाने का शुक्रिया

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like