गीत गाते रहे गुनगुनाते रहे - आनंद कृष्ण

आनंद कृष्णआनंद कृष्ण7 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

 
गीत गाते रहे गुनगुनाते रहे।
रात भर महफिलों को सजाते रहे।
 
सबने देखी हमारी हंसी और हम-
आंसुओं से स्वयं को छुपाते रहे।
 
सुर्ख फूलों के आँचल ये लिख जायेंगे-
हम बनाते रहे वो मिटाते रहे।
 
रेत पर नक्शे-पा छोड़ने की सज़ा
उम्र भर फासलों में ही पाते रहे।
 
सबने यारों पे भी शक किया है मगर-
हम रकीबों को कासिद बनाते रहे।
 
हमको आती है यारो! ये सुनकर हंसी-
वो हमारे लिए दिल जलाते रहे।
 
नीली आंखों के खंजर चुभे जब उन्हें-
दर्द में कृष्ण के गीत गाते रहे।
आनंद कृष्ण
About the poet

आनंद कृष्ण

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like