बाद मुद्दत के ....... - आनंद कृष्ण

आनंद कृष्णआनंद कृष्ण7 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

एक ग़ज़ल : बाद मुद्दत के .......

बाद मुद्दत के इक हंसी देखी।
एक मजलूम की खुशी देखी।
उनको देखा तो यूँ लगा मुझको-
जैसे बर-बह्र शाइरी देखी।
दिल के हाथों ही हम हुए मजबूर
हमने ऐसी भी बेबसी देखी।

है सितारा बुलंद किस्मत का-
उनकी आँखों में बेखुदी देखी।

नींद- तेरा बड़ा है शुकराना
ख्वाब में हमने आशिकी देखी।

यूँ हुआ इल्म मुक़म्मल अपना-
हमने जब प्यार-दोस्ती देखी।
आनंद कृष्ण
About the poet

आनंद कृष्ण

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like