गर ज़मीं ........ - आनंद कृष्ण

आनंद कृष्णआनंद कृष्ण7 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

एक ग़ज़ल : गर ज़मीं ........

गर ज़मीं आशियाँ बनाने को-
तो फलक बिजलियाँ गिराने को।

किस तरह से कहें फ़साने को,
हर तरह उज्र है ज़माने को।

हमने चाहा है अश्क मिल जाए-
दर्द अपना कहीं छुपाने को।

उन गुलों को मसल दिया उसने-
जो मिले थे शहर सजाने को।

एक इंसान की ज़रूरत है-
प्यार का दीप फिर जलाने को।

जिसने बारिश की आहटें सुन लीं-
वो ही भागा है घर बचाने को।

कुछ तो उनमें वफ़ा रही होगी-
वो-जो आए हमें मनाने को।
आनंद कृष्ण
About the poet

आनंद कृष्ण

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like