हर आँगन से उठती सिसकी - अनामिका तिवारी

अनामिका तिवारीअनामिका तिवारी

3 min read · 12.4K reads

हर आँगन से उठती सिसकी
सदियों से ख़ामोश है--
आँगन से आँगन तक के सफ़र में।

गुज़रती हुई सदियाँ
तमाम उम्र के बेगार का अन्त
सचमुच बहुत भयावह है।

बचपन गुज़रा, जवानी गुज़री
बुढ़ापे तक अस्तित्व पर पर्दा ही पर्दा है।

देवी-सी पूजी गई हो
या दासी-सी तिरस्कृत रही हो,
मनुष्य की पहचान से हमेशा महरूम रही।

पाषाण-युग से कम्प्यूटर तक का
सफ़र तय कर चुका संसार,
पर आधी दुनिया अभी तक
आँगन से आँगन तक के सफ़र में ही दफ़न है।
अनामिका तिवारी
About the poet

अनामिका तिवारी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like