लोग उसे सोना-चाँदी देते हैं - अमृता भारती

अमृता भारतीअमृता भारती16 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

लोग उसे सोना-चांदी देते हैं :

वह चुपचाप उनके भूबन्द कमरों में जाता है
लोहे की दीवारों पर
आकाश का छोटा-सा टुकड़ा चिपकाता है
उसके पाँव डालने से
सोने का काला दरिया हिलता है
सर्प सबकी पी अग्नि को अगलता है,

सब अपनी सम्पत्ति उसे देने आते हैं :
किसान अपने खेत और
माली बग़ीचे रख जाते हैं
ग़रीब दे जाता है अपनी भूख
मज़दूर अपना पसीना रख जाता है
सैनिक रखता है अपनी तलवार
शूर अपना पराक्रम छोड़ जाता है
चोर लाते हैं चोरी का माल
वेश्या अपना भीगा हुआ अधोवस्त्र दे जाती है
कोढ़ी दे जाता है अपनी फफूंद
बीमार अपनी खाट छोड़ जाता है।

वह अपने वक्ष पर हाथ रख कहता है :
इधर केवल ईश्वर ही आता है।
अमृता भारती
About the poet

अमृता भारती

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य