सरासर ग़लत

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

सरासर ग़लत है—भूखे पेट नींद आ जाना।

सरासर ग़लत है—

किसी कचरे के ढेर पर ढेर हो जाना।

मरने से पहले ज़हर खाना—और धरती खुरचना।

सरासर ग़लत है मरते-मरते नीला पड़ जाना।

खुरची हुई धरती में पत्थर निकल आना

—सरासर ग़लत है।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories