पाँच

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

अपनी स्थिरता में ढहती हुई

एक भीत है और

उस पर टिकी हुई छत के नीचे

छाया किए हुए व्यक्ति

कहीं घड़ी टाँगते।—

कहीं दर्पण टाँगते।—

किवाड़ों को खोलते/बंद करते

काठ के स्वर में

वृक्ष से विस्मृत। औ’

धातु से बिंधे हुए।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories