चाह लेने का एक दृश्य

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

हिम हो गई देह को

मैं खुले आकाश के नीचे

खुरचना चाह रहा हूँ—

कि यहाँ पानी होने का अर्थ मरुस्थल के विस्तार में

मेरे पैरों तले मिट्टी की खोज है।

—और,

चाह लेने का एक दृश्य [इस समय]

वह ठिठुरता हुआ रिक्त स्थान मेरे समक्ष है,

जिसे मैं बूझ भी लूँ तो ख़ुद को कवि कहूँ।

[यह—समझो—मित्र : कोहरा इतना है कि सर्दी यदि मुझे दिखाई दे मैं तुमसे धूप की बात करूँ।]

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories