अराजकता

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

धरती के ऊपर होना

आकाश की अराजकता है।

[इतना ऊपर होना

कि हवा न छू पाए!]

अराजकता पुरुष की है—

लिर्लिप्त उभारों के लिङ्ग गढ़ना और

उन्हें दुहना।

[कि, आकाश के नीचे

धरती का ऊसर न होना उसकी अवशता है।

अथवा

स्वभाव है।]

व्याकरण को मादा होने से बचाना व

भाषा के सलीक़े वितरित करना।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories