तीन

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

समय नहीं लौटा—

समय की गंध लौटी है।

[जैसे मैंने उसके लौटने की प्रतीक्षा नहीं की!]

मैं उसके समक्ष साँस रोके खड़ा हूँ

कि वह किसी लौटी हुई प्रेयसी की तथागत प्रौढ़ता से

मुझे देखता है कि कब तक साँस रोके खड़े रहोगे?

समय नहीं जानता :

मैंने प्रेयसी के आने की प्रतीक्षा की है,

तब तुम्हारी गंध शेष रही है।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like