चार

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

चित्त से उतर गया

अभी का एक उपस्थित

दृश्य

सब दृश्यों में होने की आशा रखता है।—

यदि वह विष नहीं है

तो मैं सर्प के मुख खोलने की प्रतीक्षा करूँगा?

रास्ते पर उकडूँ बैठा रहूँगा

कि यह रास्ता ख़त्म हो?

मैं कहाँ जाऊँगा

यदि मैं कहीं से चला हूँ?

मैं पैरों को उतारकर अपने स्थान पर रख दूँगा कि

“लो!”

और घिसता रहूँगा कि अब कोई उपाय नहीं है!

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories