जोखिम

अमित तिवारीअमित तिवारी1 Apr 1994

1 min read · 12.4K reads

‘एकता देश को बचाए रखती है’—जैसी बातें

मतलब खो चुकी हैं

चारों ओर लोग घूम रहे हैं

और पूछ रहे हैं कि किस तरफ़ हो

ऐसे सवालों पर आदमी घर की तरफ़

देखना चाह रहा है

वह जवाबों से बचना चाह रहा है

सवालों से तो पहले ही पीछा छुड़ा चुका है

एकजुटता के आह्वान से लबरेज़ समय में

उसके चिंतित होने की बात

उसको अल्पमत में ला देगी

वह एकता के बीच

अपनी वैयक्तिकता बचाना चाह रहा है

जबकि यह एक बहुत जोखिम भरा काम है।

अमित तिवारी
About the poet

अमित तिवारी

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like