एक थोड़ा ईमानदार दिन

अमित तिवारीअमित तिवारी1 Apr 1994

1 min read · 12.4K reads

एक थोड़ा ईमानदार दिन बिताने की इच्छा में

पड़ोसी के नमस्कार पर सिर झुका लिया

बाज़ार गया और एक बड़े सेठ को ललकारा

सुविधा-संपन्न शहरों के अवसाद पर

एक तीखी टिप्पणी की

वॉचमैन का हालचाल लिया

और बहुत देर तक हँसता रहा

अपनी इस ओछी संवेदनशीलता पर

बड़े उत्साह से एक विमर्श आधारित कहानी पढ़ी

और चिट्ठी लिखकर लेखक को मूर्ख कहा

प्रेमिका से बहस की और छिपकर रोया

एक अति मधुर, खोखले वादे की याद में शर्मिंदा हुआ

और अंत में गाँव वालों के काँइयेपन पर लिखी एक कविता।

अमित तिवारी
About the poet

अमित तिवारी

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय