उसके चेहरे का रंग तीखा था
और आँखें आक्रांताओं की तरह गहरी
उसका स्पर्श इतना नम और सर्द था
कि भय होता था
पर ये आनुवादिक त्रुटि थी
बहुत बाद में मैंने जाना
कि स्तब्धता मेरा समर्पण थी
और भय उसकी अनुपस्थिति की कल्पना।
उसके चेहरे का रंग तीखा था
और आँखें आक्रांताओं की तरह गहरी
उसका स्पर्श इतना नम और सर्द था
कि भय होता था
पर ये आनुवादिक त्रुटि थी
बहुत बाद में मैंने जाना
कि स्तब्धता मेरा समर्पण थी
और भय उसकी अनुपस्थिति की कल्पना।

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
View profile & all 28 Poems / Stories