धूप-सी नहीं खिल पाती देह - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

देह के राग
कितने मुश्किल
कितने कठिन
विचार जब गुँथे हों
झाड़ियों की तरह
देह का खिलना कितना मुश्किल
झाड़ियों के अंधेरे में
धूप-सी नहीं खिल पाती देह
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like