प्रेम और स्पर्श - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

प्रेम और स्पर्श
मेरे दो बच्चे हैं

स्पर्श कुछ अधिक चंचल है
दौड़ता है दूर-दूर तक
पूछ-पूछ कर
परेशान रखता है अधिकांश

दूसरा-
प्रेम ज़रा गम्भीर है
बहुत संकट में ही माँ पुकारता है
और अधिकतर समय
ख़ुद ही
अपनी माँ बना रहता है।
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like