तय है अब राह-ए-मोहब्बत से गुज़रना मेरा

अमीता परसुराम मीताअमीता परसुराम मीता15 Dec 1955

1 min read · 12.4K reads

तय है अब राह-ए-मोहब्बत से गुज़रना मेरा

फिर उसी राह में ख़ुशबू सा बिखरना मेरा

अब भी ज़िंदा हैं कहीं मुझ में वो पहली सी मैं

हो तिरी बात तो धीमे से मुकरना मेरा

था यक़ीं दिल को तुम आओगे मनाने मुझ को

फिर वो हर ग़म पे रुकना वो ठहरना मेरा

कैफ़ियत है ये 'अजब सी है 'अजब सा 'आलम

बस तुम्हें सोच के हर पल है सँवरना मेरा

अब कोई ख़ौफ़ नहीं उस से बिछड़ जाने का

कितनी हैरत से वो देखे है न डरना मेरा

क्या ये वहशत है जुनूँ है कि फ़ुसूँ है क्या है

चाहना टूट के फिर युंही बिफरना मेरा

अमीता परसुराम मीता
About the poet

अमीता परसुराम मीता

उपनाम : 'मीता' मूल नाम : अमीता परसुराम जन्म : 15 Dec 1955

View profile & all 37 Poems / Stories

More from अमीता परसुराम मीता

  1. ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन

    ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिनहम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था

    12.4K reads
  2. शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैं

    शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैंफिर न जाने वही आशिक़ कहाँ खो जाते हैं

    12.4K reads
  3. बन गए दिल के फ़साने क्या क्या

    बन गए दिल के फ़साने क्या क्याखुल गए राज़ न जाने क्या क्या

    12.4K reads
  4. हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तू

    हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तूमोहब्बत के सफ़र का आख़िरी हासिल है तू ही तू

    12.4K reads
  5. रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजे

    रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजेज़ियाँ दिल को अगर मंज़ूर हो जाए तो क्या कीजे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like