मोहब्बत उम्र भर की राएगाँ करना नहीं अच्छा

अमीता परसुराम मीताअमीता परसुराम मीता15 Dec 1955

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बत उम्र भर की राएगाँ करना नहीं अच्छा

सँभल ऐ दिल अना को आसमाँ करना नहीं अच्छा

कुछ ऐसे राज़ होते हैं बयाँ करना नहीं अच्छा

हर इक चेहरे की सच्चाई अयाँ करना नहीं अच्छा

किसी नाकाम हसरत की जो सुलगे आग सीने में

हवा यादों की मत देना ध्याँ करना नहीं अच्छा

चमन में हूँ तो फिर मैं भी चमन का एक हिस्सा हूँ

तग़ाफ़ुल इतना मेरे बाग़बाँ करना नहीं अच्छा

हिफ़ाज़त से उतारो अश्क-ए-ग़म को दिल की सीपी में

किसी क़तरे को बहर-ए-बे-कराँ करना नहीं अच्छा

उजाले ही नहीं है तीरगी भी ज़ीस्त का हासिल

कि इन तारीकियों को बे-ज़बाँ करना नहीं अच्छा

अमीता परसुराम मीता
About the poet

अमीता परसुराम मीता

उपनाम : 'मीता' मूल नाम : अमीता परसुराम जन्म : 15 Dec 1955

View profile & all 37 Poems / Stories

More from अमीता परसुराम मीता

  1. ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन

    ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिनहम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था

    12.4K reads
  2. शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैं

    शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैंफिर न जाने वही आशिक़ कहाँ खो जाते हैं

    12.4K reads
  3. बन गए दिल के फ़साने क्या क्या

    बन गए दिल के फ़साने क्या क्याखुल गए राज़ न जाने क्या क्या

    12.4K reads
  4. हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तू

    हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तूमोहब्बत के सफ़र का आख़िरी हासिल है तू ही तू

    12.4K reads
  5. रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजे

    रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजेज़ियाँ दिल को अगर मंज़ूर हो जाए तो क्या कीजे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like