जो हसीं ज़ीस्त की तस्वीर दिखाई सब ने
इक कहानी थी सुनी और सुनाई सब ने
सिर्फ़ ख़्वाबों का सराबों का सफ़र जीते हैं
ज़िंदगी की जो हक़ीक़त है भुलाई सब ने
ख़ुद बना कर वो नई रस्म कहा करते हैं
रस्म तो रस्म है फिर रस्म निभाई सब ने
ख़ून दे दे के जिसे सब ने बुझाया था कभी
जाने क्यों फिर से वही आग लगाई सब ने
अहल-ए-दिल के लिए क्या जान की बाज़ी 'मीता'
जान देनी थी तो फिर जान गँवाई सब ने








