सीखना - अमित कल्ला

अमित कल्लाअमित कल्ला7 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

बादलों की
प्रदक्षिणा से
सीख रहा हूँ
द्वन्द्वरहित
अन्तहीन
भिगोने की कला

क्या
इस अनुभूति में
अन्तर्लीन होना
साक्षात्कार की
सहमति है
या फिर
थाह
किन्ही
कल-कल
स्मृतियों की।
अमित कल्ला
About the poet

अमित कल्ला

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like