वो ख़ुद को मेरे अंदर ढूँढता है - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

3 min read · 12.4K reads

वो ख़ुद को मेरे अंदर ढूँढता है
वो सूरत है ये सूरत-आश्‍ना है

मगर ये अपने अपने दाएरे हैं
कोई नग़मा कोई नग़मा-सरा है

वो बादल है तो क्यूँ है जू-ए-कम-आब
समंदर है तो क्यूँ पर तौलता है

नदी के दरमियाँ सीधी सड़क है
नदी के पार कच्चा रास्ता है

वो ना-मौजूद हर शय में है मौजूद
ये आलम भी अजब हैरत-फ़ज़ा है

न जाने क्या सर-ए-नज्ज़ारा होगा
उसे देखा नहीं दिल मुब्तिला है
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads