बे-लुत्फ़ है ये सोच कि सौदा नहीं रहा - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

4 min read · 12.4K reads

बे-लुत्फ़ है ये सोच कि सौदा नहीं रहा
आँखें नहीं रहीं कि तमाशा नहीं रहा

दुनिया को रास आ गईं आतिश-परस्तियाँ
पहले दिमाग-ए-लाला-ओ-गुल था नहीं रहा

फ़ुर्सत कहाँ कि सोच के कुछ गुनगुनाइए
कोई कहीं हलाक-ए-तमन्ना नहीं रहा

ऊँची इमारतों ने तो वहशत ख़रीद ली
कुछ बच गई तो गोशा-ए-सहरा नहीं रहा

दिल मिल गया तो वो उतर आया ज़मीन पर
आहट मिली क़दम की तो रस्ता नहीं रहा

गिर्दाब चीख़ता है कि दरिया उदास है
दरिया ये कह रहा है किनारा नहीं रहा

मिट्टी से आग, आग से गुल, गुल से आफ़्ताब
तेरा ख़्याल शहपर-ए-तन्हा नहीं रहा

बातिल ये एतिराज़ कि तुझ से लिपट गया
मुझ को नशे में होश किसी का नहीं रहा

इक बार यूँ ही देख लिया था ख़िराम-ए-नाज़
फिर लब पे नाम सर्व ओ समन का नहीं रहा
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads