दोहा - भाग 4 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्यअम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

5 min read · 12.4K reads

ऐसी कहूँ प्रतीक्षा, देखी हम सुकुमार।
सूख रही है द्वार पै, खुद ह्वै बन्दनवार।।31।।

जित अटकै चटकै न तिति, चटकै पुन अटकै न।
खेली हरि अब खेलिहौं, अटकन-चटकन मैं न।।32।।

कहाँ पियत डारत कहाँ, घट सौं जीवन-धार।
प्यास लगी हरि है तुम्हैं, सींचत हियौ हमार।।33।।

कही उड़ौ ज्यों आज जो, आवत हों नँद लाल।
कागा उड़िबे कौं करी, पँख सी फूली बाल।।34।।

घाली बिरहा बाघ की, को दूवे सखि तोय।
मीचहुं फिर फिर जात लखि, सभ्य स्यार सी होय।।35।।

दाहत है बिरहीन कों, सुलगि सुलगि सब गात।
शशि न अरे अंगार यहु, किन चकोर उड़ि खात।।36।।

बाँटौ बटै न दुख सखी, यहू कहत सब कोइ।
हौं मरहौं तो पियहिं का, बिरह न दूनो होइ।।37।।

लौ पल्लव-अँगरा-सुमन, भस्मी जासु पराग।
सूख्यो तरु कों करत है, तरुन पुनः लगि आग।।38।।

किन उपदेस्यो इन दृगन, गुरु गीता को ज्ञान।
जकत न जान अजान पै, चालत चितवन बान।।39।।

सदा दिवारी हू रहत, श्री न जात कहुँ छोड़ि।
तन-द्युति लहि जँह दीप सौं, राखत भूषण होड़ि।।40।।
अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य
About the poet

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

  1. दोहा - भाग 1 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    एक-रदन कुंजर-बदन, लम्बोदर लघु-नैन।सिद्धि लही जग सुमिर तुहिं, कस पाँऊ गौ मैं न।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    आह भरत दिन, यामिनी, रोवत अँसुवन ढारि।सन्ध एकहि घरी की, बिरहै एक अपार।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    रूप-कूप में सुमुखि के, मन-घट देखि अरै न।फेर न रीतत भरे ते, रीते बिनु निक सैन।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    तिरछी सिधी चाल-चलि, ज्यों गज उष्ट्र तुरंग।देन मात हिय-शाह कों, खेलत दृग सतरंग।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    विरह-मिलन-दिन यामिनी, नगुनि नेह निशि नाथ।घटत बढ़त प्रकटत दुरत, रहत एक सम साथ।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी