दोहा - भाग 1 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्यअम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

5 min read · 12.4K reads

एक-रदन कुंजर-बदन, लम्बोदर लघु-नैन।
सिद्धि लही जग सुमिर तुहिं, कस पाँऊ गौ मैं न।।1।।

फाँदि दीठि-गुनि मन-घटहिं, रूप-कूप में डारि।
को न पियत जग-मग चलत, सुखमा-सलिल निकारि।।2।।

जनि मुख देखै मुकुर में, परिहै उलटि उदोत।
कहाँ समायेगौ रुके, छवि-सरिता को सोत।।3।।

कह्यो जात नहिं रहत है, रुई लपेटी आग।
लखौ फारि घूँघट, लगत, कस नहिं हिये दवाग।।4।।

कौन सिया की खोज में, फिरत बिकल दिन रैन।
राम लखन से धनुष लै, कानन-सेवी नैन।।5।।

नयन-नीर-निधि की कछू, उलटी चाल लखाय।
मुख-शशि देखे घटत जल, बिनु देखे उमड़ाय।।6।।

लखि बिरहिन के प्रान सखि, मीचहुँ नाहिं दिखात।
फिर फिर आवत लेन पै, मुयौ समुझि फिर जात।।7।।

का कहिये इन दृगन कौं, कै चन्दा कै भानु।
सौहैं ये शीतल लगैं, पीछे होंय कृशानु।।8।।

आग जुदाई की सकैं, कैसे आँसु बुझाइ।
टूटत दोहू दृगन तें, जुदे जुदे जब जाइ।।9।।

उतर न घूँघट-रन्ध्र में, चढ़िबौ कठिन महान।
तिय यह तेरे हित रच्यो, रे मन मूसादान।।10।।
अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य
About the poet

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

  1. दोहा - भाग 2 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    आह भरत दिन, यामिनी, रोवत अँसुवन ढारि।सन्ध एकहि घरी की, बिरहै एक अपार।।11।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 3 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    रूप-कूप में सुमुखि के, मन-घट देखि अरै न।फेर न रीतत भरे ते, रीते बिनु निक सैन।।21।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    ऐसी कहूँ प्रतीक्षा, देखी हम सुकुमार।सूख रही है द्वार पै, खुद ह्वै बन्दनवार।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    तिरछी सिधी चाल-चलि, ज्यों गज उष्ट्र तुरंग।देन मात हिय-शाह कों, खेलत दृग सतरंग।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    विरह-मिलन-दिन यामिनी, नगुनि नेह निशि नाथ।घटत बढ़त प्रकटत दुरत, रहत एक सम साथ।।51।।

    12.4K reads