दोहा - भाग 6 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्यअम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

5 min read · 12.4K reads

विरह-मिलन-दिन यामिनी, नगुनि नेह निशि नाथ।
घटत बढ़त प्रकटत दुरत, रहत एक सम साथ।।51।।

जब तें भे हरि और के, तब तें भे हरि और।।52।।

बाँधी बेनी-असित-अहि, बाँधि असित पँखमोर।
बाँधिय काले कान्ह कों, कजरा दै दृग कोरि।।53।।

प्रेम-पयोनिधि की पृथा, कुल बिपरीत लखाइ।
तिरत सुमन सौ मन सदा, मन सौ तनु उतराइ।।54।।

सोहत बिन्छी भाल पै, कालिन्दी मझधार।
इन्दीवर पै चढ़ी जनु, इन्द्रबधू सुकुमार।।55।।

कितनौ बरसौ जलद जल, भरौ सरित सर कूप।
ये नैना भरिहैं नहीं, बिनु देखे तद्रूप।।56।।

जब लौं पिय सौंहैं खरे, डारि गरे मंे बाहिं।
जगमय पिय तब लौं लखौं, पिय मय जग जब नाहिं।।57।।

अपने अनुभव तें कहौं, जनि लगाव कोउ नेह।
सौ रोगन कौ रोग यहि, सौ औगुन को गेह।।58।।

नेह न छूटै बरु जरै, निर्जीवन ह्वै गात।
जीवन-धन घनस्याम लौं, धुवाँ अवस उड़ि जात।।59।।

पिय आवन की बाट में, लटकी दिहरी द्वार।
अटकी रहत किवार सी, झटकी सी सुकुमार।।60।।
अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य
About the poet

अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अम्बिकाप्रसाद वर्मा दिव्य

  1. दोहा - भाग 1 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    एक-रदन कुंजर-बदन, लम्बोदर लघु-नैन।सिद्धि लही जग सुमिर तुहिं, कस पाँऊ गौ मैं न।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    आह भरत दिन, यामिनी, रोवत अँसुवन ढारि।सन्ध एकहि घरी की, बिरहै एक अपार।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    रूप-कूप में सुमुखि के, मन-घट देखि अरै न।फेर न रीतत भरे ते, रीते बिनु निक सैन।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    ऐसी कहूँ प्रतीक्षा, देखी हम सुकुमार।सूख रही है द्वार पै, खुद ह्वै बन्दनवार।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य

    तिरछी सिधी चाल-चलि, ज्यों गज उष्ट्र तुरंग।देन मात हिय-शाह कों, खेलत दृग सतरंग।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like