यूँ हर इक बूंद का सीमाब बदन जम जाए - अम्बरीन सलाहुद्दीन

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

3 min read · 12.4K reads

यूँ हर इक बूंद का सीमाब बदन जम जाए
सहन-ए-बर्फ़ाब में बारिश का सुख़न जम जाए

अक्स रूक जाए तेरा आँख के आईने पर
हल्क़ा-ए-आब में शफ़्फ़ाफ़-गगन जम जाए

टिकटिकी ऐसी बँधी है तेरे रस्ते पर अगर
आँख झपके तो वहीं उस की थकन जम जाए

दर-ए-आइंदा के ज़ंगार पे ज़ौ-ए-महताब
इक ज़रा दुर्ज़ मिले और किरन जम जाए

यूँ मुझे देखे पलट जाए वो बे-ताब नज़र
तीन खिंच जाए पस-ए-चश्म चुभन जम जाए

तू ख़फ़ा हो तो ज़मीनों की तनाबें उख़ड़ें
आसमाँ तक तेरे माथे की शिकन जम जाए

पैकर-ए-ख़्वाब में ढल जाए फ़ुसून-ए-वहशत
बाम-दर-बाम सर-ए-शाम गहन जम जाए
अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी