यही मंज़र थे अन-जाने से पहले - अम्बरीन सलाहुद्दीन

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

2 min read · 12.4K reads

यही मंज़र थे अन-जाने से पहले
तुम्हारे शहर में आने से पहले

ज़मीं की धड़कनें पहचान लेना
कोई दीवार बनवाने से पहले

पलट कर क्यूँ मुझे सब देखते हैं
तुम्हारा ज़िक्र फ़रमाने से पहले

न जाने कितनी आँखें मुंतज़िर थीं
सितारे बाम पर आने से पहले

दरीचे बंद हो जाते हैं कितने
यहाँ मंज़र बदल जाने से पहले
अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like