वहशत - नज़्म

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

मुझे वहशत का मतलब कब पता था आज से पहले

कभी ऐसा हुआ ये दिल ज़रा घबरा गया

तो कह दिया कि दिल बहुत वहशत-ज़दा है

और ऐसा भी हुआ

गर सख़्त लहजे में किसी ने बात की

या बात रद कर दी

न कोई काम हो या न नींद आई

तो फिर भी कह दिया वहशत बहुत है

मुझे ये लफ़्ज़ अच्छा ही बहुत लगता था

पर ऐसे नहीं देखो

कि मैं ने उस का मतलब आज समझा है

मैं गुम-सुम तो नहीं चुप हूँ

मिरी सारी तवज्जोह मेरे हाथों पर लगी है

मेरे नाख़ुन यूँ हथेली में ख़ुबे हैं

दिल ये कहता है

कि मेरी उँगलियाँ इस जिल्द के नीचे दबे

इक इज़्तिराबी से ख़ला को पुर करें

या फाड़ डालें अब

कई लहरें सी बेचैनी से यूँ करवट बदलती हैं

मिरा दिल चाहता है ये

कि मैं खींच कर

अजब वहशत के मक़्नातीस से जुड़ कर

ख़ुद अपने काँपते हाथों की पोरों से निकल जाऊँ

मगर मैं अपने सीने से उभर कर

आ अटकती हूँ हल्क़ में

ख़ुश्क है जो प्यास से

उन आँसुओं से

जो नहीं बनते

यहाँ मैं कहाँ जाऊँ

न आगे आ सकूँ मैं और न वापस जा सकूँ मैं अब

मैं जैसे बंद हूँ शीशे के डब्बे में

मैं अपने ख़्वाब से अपने हल्क़ से

जिस क़दर कोशिश करूँ

बाहर निकलने की उभरने की

तो मेरा साँस रुकता है

कोई आवाज़ आती है

कहीं अंदर ही लेकिन डूब जाती है

मुझे सब कहीं पर भी नहीं होती

किसी को मैं नज़र आती हूँ पर शायद

उसे भी अपने अंदर से निकलने का कोई रस्ता नहीं मिलता

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like